
आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह शनिवार को आगरा दौरे पर पहुंचे, जहां जिला अधिकारी मनीष बंसल ने उनका स्वागत किया। मंत्री जयवीर सिंह सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से मुलाकात करेंगे।
दौरे के दौरान मंत्री विकास कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं और जनहित योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।
इसके अलावा मंत्री जयवीर सिंह शाम 4 बजे प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे, जिसमें वह सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर मीडिया से बातचीत करेंगे।
